Breadcrumb

Tulnatmak Rajniti | 2nd Edition

Tulnatmak Rajniti | 2nd Edition

Author :C B Gena

(0 Reviews)
  • ISBN : 9789356747098
  • Pages : 416
  • Binding : Paperback
  • Language : Hindi
  • Imprint : Vikas Publishing
  • © year : 2023
  • Size : 6.50*9.25

Price : 575.00 460.00

तुलनात्मक राजनीति विषय विश्वविद्यालयों में एक उभरता हुआ विषय है। यह पाठ्य-पुस्तक स्नातकोत्तर कक्षा के विद्यार्थियों की आवश्यकताओं की पूर्ति करती है। लेखक ने विषय की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए पुस्तक में विभिन्न विषयों को परम्परागत ढांचे से हटकर एक नये रूप में उदाहरणों और रेखाचित्रें की सहायता से विषय सामग्री को सरल-सुबोध शैली में प्रस्तुत किया है। अधिकांश उदाहरण विकासशील राज्यों और विशेषकर दक्षिण एशिया और भारत से लेकर विषय को सुरुचिपूर्ण बनााने का प्रयास किया गया है। प्रत्येक अध्याय में ';विकासशील देशों' की विभिन्न व्यवस्थाओं के शीर्षकों के अन्तर्गत सम्बन्धित विषय का विश्लेषण पुस्तक को संतुलित दृष्टिकोण उपलब्ध कराने में सहायक रहा है। यह पुस्तक विद्यार्थियों की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ विषय की गहराई में जाने की सामग्री भी उपलब्ध कराती है। पाठक को जहां-तहां स्वयं के मूल्यांकनात्मक निष्कर्ष निकालने के लिए भी प्रेरित किया गया है। निष्कर्ष यह है कि यह पुस्तक में हर विषय का विवेचन आलोचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से करके पाठक को विषय के विभिन्न पक्षों का ज्ञान कराने की व्यवस्था की गयी है। प्रस्तुत पुस्तक विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों के एम- ए- तथा बी- ए- (ऑनर्स) के विद्यार्थियों के लिए लिखी गयी है। इस द्वितीय संस्करण में ये 6 नए अध्याय जोड़े गए हैं-नारीवाद व नव-नारीवाद, सामाजिक आन्दोलन, वैश्वीकरण, सामाजिक परिवर्तन, विकासशील देशों की राजनीतिक व्यवस्थायें एवं राजनीतिक परिवर्तन। सी बी गेना राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में रीडर (Associate Professor) के पद पर कार्यरत हैं। आपने 40 वर्षों तक स्नातकोत्तर कक्षाओं को तुलनात्मक राजनीति विषय का अध्यापन किया है। श्री गेना राजस्थान विश्वविद्यालय के दक्षिण एशिया अध्ययन केन्द्र में शेाध अधिकारी (Research Officer) के पद पर भी कार्य कर चुके है तथा आप पांच बार शेाधकार्य हेतु श्रीलंका (Ceylon) जा चुके हैं। आपकी पुस्तक फ्तुलनात्मक राजनीति एवं राजनीतिक संस्थाएंय् (1978) विकास पब्लिशि्ांग हाउस प्रा- लि- से प्रकशित हुई है।

  • छ: नए अध्याय जोड़े गए हैं !
  • रेखाचित्रों का अभिनव उपयोग किया गया हैं !
  • बी. ए. (ऑनर्स) तथा एम. ए. के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी !

  • बी. ए. (ऑनर्स) तथा एम. ए. के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी !

Be the first one to review

Submit Your Review

Your email address will not be published.

Your rating for this book :

Sign Up for Newsletter